IPL 2019: पंजाब ने चेन्नई को 6 विकेट से दी मात, प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाए हुई तेज
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 55वें मुकाबले में आज पंजाब (Punjab) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम (The Punjab Cricket Association Inderjit Singh Bindra Stadium) में मेजबान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने मेहमान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 18 ओवर में छ: विकेट से मात देते हुए इन सीजन की अपनी छठवीं सफलता प्राप्त कर ली है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 55वें मुकाबले में आज पंजाब (Punjab) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम (The Punjab Cricket Association Inderjit Singh Bindra Stadium) में मेजबान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने मेहमान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 18 ओवर में छ: विकेट से मात देते हुए इन सीजन की अपनी छठवीं सफलता प्राप्त कर ली है. चेन्नई के खिलाफ मिली इस धमाकेदार जीत के साथ पंजाब की अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं.
इससे पहले मेहमान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) द्वारा दिए गए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने 18 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने मात्र 36 गेदों में पांच छक्के और सात चौके की मदद से 71 रनों की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली. लोकेश राहुल के अलावा क्रिस गेल ने 28, मयंक अग्रवाल ने 07, निकोलस पूरन ने 36, मनदीप सिंह ने नाबाद 11 और सैम कुरैन ने नाबाद 06 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए आज हरभजन सिंह ने तीन विकेट लिए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 57 रन लुटा दिए. हरभजन सिंह के अलावा रवींद्र जडेजा ने एक सफलता प्राप्त की.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

