हार्दिक पांड्या को भाई कहने पर क्रिस्टल डिसूजा सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, यूजर्स ने कहा- 'अच्छा किया जो पहले ही भाई बोल दिया'
बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर और मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है
बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर और मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. क्रिस्टल ने फोटो कैप्शन में पांड्या को 'Brother from Another Mother' बताया और लिखा- मेरे भाई जैसा कोई हार्डिच नहीं है.
बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा द्वारा इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही यूजर्स ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. यूजर्स ने इन दोनों स्टार सेलिब्रिटी को ट्रोल करते हुए कमेंट्स लिखने शुरू कर दिए. तमाम यूजर्स ने क्रिस्टल के लिए लिखा कि अच्छा किया पहले ही भाई बोल दिया. एक यूजर ने लिखा कि जितना चाय में चाय पत्ती डालनी जरूरी होती है उतना ही इस कैप्शन में भाई लिखना जरूरी था.
View this post on Instagram
Mere Bhai Jaisa Koi Hard ich Nahi Hai 🤙🏻 . . . . #brotherfromanothermother
बता दें कि हार्दिक पांड्या करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में अपने महिला विरोधी कमेंट्स के चलते सुर्खियों में रहे थे. हालांकि हार्दिक और उनके साथ इसी शो पर मेहमान रहे क्रिकेटर केएल राहुल को अपने बयान की सजा मिल चुकी है लेकिन लोगों के जेहन से अभी सब कुछ निकला नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

