क्रिकेट

IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला

IPL 2019: मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आज इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 56वें मैच में एक बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ है.

IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला
रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक (Photos Credits: IANS)

IPL 2019: मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आज इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 56वें मैच में एक बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

मेहमान टीम कोलकाता का आज लीग मैच का अंतिम मैच है. टीम ने अपने पिछले मुकाबले में मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से शिकस्त देकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. पंजाब ने अपने घर में खेले गए इस मुकाबले में छह विकेट पर 183 रनों का स्कोर बनाया, जिसे कोलकाता ने दो ओवर शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था. मेहमान टीम चाहेगी की आज का मैच जीतकर वह सीधे प्लेऑफ में अपना जगह बनाए.

यह भी पढ़ें- MI vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

वहीं दूसरी तरफ पहले ही प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर चुकी मुंबई इंडियंस अंक तालिका में अपनी स्थिति मबजूत करना चाहेगी. मुंबई ने अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ सुपर ओवर तक गए मैच को जीतकर प्लेऑफ में कदम रखा है. प्लेऑफ में पहुंचने के बाद टीम कोलकाता के साथ होने वाले मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेगी.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, मिशेल मैक्लेनघन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड.

कोलकाता नाइट राइडर्स:  दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, रोबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, प्रसिद्ध कृष्णा, हैरी गुर्ने, संदीप वॉरियर.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).