त्योहार

Ramzan Chand 2019: उत्तर प्रदेश में दिखा रमजान का चांद, रोजेदारों में खुशी का माहौल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चांद का दीदार हो चुका है. इस बात की पुष्टि खुद राज्य की हिलाल कमिटी ने की है. चांद के नजर आने के बाद से राज्य में रोजेदारों के बीच खुशी का माहौल है. अब राज्य में इस साल का पहला रोजा 7 मई यानि मंगलवार को रखा जाएगा, वहीं 6 मई यानि आज रात में तरावीह की नामाज का आगाज होगा.

Ramzan Chand 2019: उत्तर प्रदेश में दिखा रमजान का चांद, रोजेदारों में खुशी का माहौल
रमजान 2019 (Photo Credits: Getty Images)

Ramzan Moon Sighting 2019 Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रमजान (Ramadan) के चांद का दीदार हो चुका है. इस बात की पुष्टि खुद राज्य की हिलाल कमिटी ने की है. चांद के नजर आने के बाद से राज्य में रोजेदारों के बीच खुशी का माहौल है. अब राज्य में इस साल का पहला रोजा 7 मई यानि मंगलवार को रखा जाएगा, वहीं 6 मई यानि आज रात में तरावीह की नामाज का आगाज होगा.

बता दें कि रमजान के महीने में इस्लाम धर्म में बताए गए नियमों के अनुसार इन पांच बातें करने पर रोजा टूट जाता है. जो इस प्रकार हैं- 1- झूठ बोलना 2- बदनामी करना 3- पीठ पीछे किसी की बुराई करना 4-झूठी कसम खाना 5- लालच करना.

यह भी पढ़ें- Ramadan Mubarak 2019 Wishes and Images: इन खास मैसेजेस को WhatsApp Stickers, SMS और Facebook के जरिए भेजकर दें हर किसी को रमजान की मुबारकबाद

इस्लाम में रोजा को फर्ध (अल्लाह के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करना) माना गया है. इस दौरान कुछ लोगों जैसे बीमार होना, यात्रा करने, गर्भावस्था में होने, मासिक धर्म से पीड़ित होने एवं बुजुर्ग होने पर इन्हें रोजा न रखने की छूट होती है.

रमजान माह की इबादतों और रोजे के बाद ईद-उल फितर का त्योहार जबरदस्त रौनक लेकर आता है. रमजान के महीने की आखिरी दिन जब चांद का दीदार होता है तो उसके बाद वाले दिन ईद मनाई जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).