IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए हार्दिक पांड्या को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
मुंबई इंडियंस की जीत में अहम योगदान देने क लिए टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि आज पांड्या ने अपने तीन ओवर के स्पेल में मात्र 20 रन खर्च करते हुए मेहमान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन और शुभमन गिल का विकेट लिया. इसके अलावा पांड्या ने आज मेजबान टीम के लिए कमाल का क्षेत्ररक्षण भी किया.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 56वें मुकाबले में आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को नौ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी नौवीं सफलता प्राप्त कर ली है. मुंबई इंडियंस की जीत में अहम योगदान देने क लिए टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि आज पांड्या ने अपने तीन ओवर के स्पेल में मात्र 20 रन खर्च करते हुए मेहमान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन और शुभमन गिल का विकेट लिया. इसके अलावा पांड्या ने आज मेजबान टीम के लिए कमाल का क्षेत्ररक्षण भी किया.
इससे पहले आज मेजबान टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर मेहमान टीम कोलकाता को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर मुंबई के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में मैदान में उतरी मुंबई की टीम ने लक्ष्य को 23 गेंद पहले ही मात्र एक विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. मुंबई के लिए आज कप्तान रोहित शर्मा ने 48 गेदों में आठ चौके की मदद से नाबाद 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. रोहित शर्मा के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 30 और मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 46 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के साथ ही कोलकाता प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर
मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए आज एक मात्र सफलता युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मिला. प्रसिद्ध कृष्णा ने मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को विकेट के पीछे कप्तान दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

