PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 4th Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का चौथा मुकाबला कल यानी 31 मार्च को पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब और गुजरात का यह जारी टूर्नामेंट में पहला मैच होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Preview: आज गुवाहाटी में खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. ये मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स इस सीजन में पहली बार ट्रॉफी जितने के इरादे से उतरेगी. आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हार गई थी. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस भी इस बार बेहतर करना चाहेगी. पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस प्लेऑफ से बाहर हुई थी.

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (PBKS vs GT Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने तीन और पंजाब किंग्स ने भी तीन मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक भिड़ंत हुई थी. उस मैच को पंजाब किंग्स ने 11 रन से अपने नाम किया था. आईपीएल 2024 में दोनों टीमों ने 2 मैच खेले थे. एक मैच पंजाब किंग्स ने जीता था और एक मैच गुजरात टाइटंस अपने नाम करने में सफल रही थी.

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी इस संस्करण काफी शानदार नजर आ रही है. टीम के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो पहले ओवर से ही आक्रामक बल्लेबाजी करने को देखेंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान एक बार फिर युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी. अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आएंगे. इस बार भी गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन हो सकते हैं. जोस बटलर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. वहीं, राशिद खान और साई किशोर अपनी स्पिन गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को परेशान करेंगे.

यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Maharaja Yadavindra Singh Stadium Pitch Report)

आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से मिट्‌टी की होने की जगह रेत से तैयार की गई है. इससे यहां स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इसी तरह इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं. हालांकि, बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लिए अपनी नजरें जमानी होती है. ऐसे में इस मैदान पर एक मजेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.

मुल्लांपुर का मौसम (Mullanpur Weather Update)

आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 31 मार्च को मुल्लांपुर का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना एकदम नहीं है. ऐसे में एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें

पंजाब किंग्स के घातक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने पिछले 10 मुकाबलों में 158.72 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं. प्रभसिमरन सिंह के अलावा श्रेयस अय्यर के बल्ले से पिछले 10 मैच में 162.91 की स्ट्राइक रेट से 347 रन निकले हैं. इसके अलावा गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले 10 मैचों में 55.78 की औसत से 502 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने पिछले 9 मैच में 9.09 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले 10 मैचों में 8.85 की इकॉनमी से 17 विकेट अपने नाम किए हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला?

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला 31 मार्च को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम (मुल्लांपुर) में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs GT 4th T20 Match Playing Prediction)

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, वैशाख विजय कुमार और युजवेंद्र चहल.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.