क्रिकेट

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने आईपीएल इतिहास में 12-12 शतक लगाए हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मुरली विजय, शेन वॉटसन, संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने दो-दो शतक लगाए हैं. वहीं, माइक हसी, सुरेश रैना, ब्रेंडन मैकुलम और अंबाती रायडू ने एक-एक शतक जड़ा है.

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक
एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Most Centuries In IPL History: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. आईपीएल में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता. टी20 क्रिकेट के इस सबसे बड़े मंच पर कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक पारियों से फैंस का दिल जीता है. आईपीएल इतिहास में कुछ ऐसी टीमें भी रही हैं, जिनके बल्लेबाजों ने लगातार शतक जड़ते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. ऐसे में आइए जानते हैं. आईपीएल इतिहास में किन टीमों के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. MI vs RR, IPL 2026 69th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस सूची में पहले स्थान पर मौजूद है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 20 शतक लगाए हैं. टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अकेले नौ शतक जड़े हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक टीम के लिए सबसे ज्यादा हैं. वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पांच शतक लगाए थे. एबी डिविलियर्स ने दो शतक जड़े, जबकि मनीष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और विल जैक्स के नाम एक-एक शतक दर्ज है.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम है. राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने IPL में कुल 19 शतक लगाए हैं. टीम के लिए सबसे ज्यादा सात शतक इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने लगाए हैं. इसके अलावा शेन वॉटसन, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे और वैभव सूर्यवंशी ने दो-दो शतक जड़े हैं. वहीं, यूसुफ पठान और बेन स्टोक्स के बल्ले से एक-एक शतक निकला है. राजस्थान रॉयल्स ने अब तक सिर्फ एक बार साल 2008 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.

तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम मौजूद है, जिसके बल्लेबाजों ने आईपीएल इतिहास में 17 शतक लगाए हैं. टीम के लिए हाशिम अमला और केएल राहुल ने दो-दो शतक जड़े थे. वहीं, शॉन मार्श, महेला जयवर्धने, पॉल वल्थाटी, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड मिलर, वीरेंद्र सहवाग, रिद्धिमान साहा, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली ने एक-एक शतकीय पारी खेली है. हालांकि, पंजाब किंग्स अभी तक आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो पाई है.

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने आईपीएल इतिहास में 12-12 शतक लगाए हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मुरली विजय, शेन वॉटसन, संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने दो-दो शतक लगाए हैं. वहीं, माइक हसी, सुरेश रैना, ब्रेंडन मैकुलम और अंबाती रायडू ने एक-एक शतक जड़ा है. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेविड वॉर्नर, केएल राहुल और शिखर धवन ने दो-दो शतक लगाए हैं. जबकि एबी डिविलियर्स, वीरेंद्र सहवाग, केविन पीटरसन, क्विंटन डिकॉक, संजू सैमसन और ऋषभ पंत के नाम एक-एक शतक दर्ज है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2026 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).