Virat Kohli and Rohit Sharma 8000 Partnership Runs Record: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान दोनों बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में साझेदारी करते हुए 8,000 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही विराट और रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 8,000 या उससे ज्यादा साझेदारी रन बनाने वाली भारत की सिर्फ तीसरी जोड़ी बन गई है. India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाला और इस दौरान दोनों ने यह खास मुकाम हासिल किया. पिछले एक दशक से अधिक समय से यह जोड़ी भारत की सबसे सफल बल्लेबाजी जोड़ियों में शामिल रही है और तीनों प्रारूपों में टीम को कई यादगार जीत दिला चुकी है.
Virat Kohli, Rohit Sharma Create History
Eight thousand reasons why they’re two of the greatest white ball players ever. 😮💨💙#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #ENGvIND pic.twitter.com/2e74mqLH2A
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) July 16, 2026
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा साझेदारी रन बनाने वाली भारतीय जोड़ियां
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली – 12,400 रन
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में साझेदारी करते हुए कुल 12,400 रन बनाए और लंबे समय तक भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बने रहे.
सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ – 11,037 रन
सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत के लिए कई ऐतिहासिक साझेदारियां निभाईं. दोनों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में मिलकर 11,037 रन जोड़े.
रोहित शर्मा और विराट कोहली – 8,000+ रन
रोहित शर्मा और विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 8,000 से अधिक साझेदारी रन बनाने वाली तीसरी भारतीय जोड़ी बन गए हैं. पिछले एक दशक से ज्यादा समय में दोनों ने भारत को कई बड़े टूर्नामेंट और महत्वपूर्ण मुकाबलों में मजबूत शुरुआत और मैच जिताने वाली साझेदारियां दी हैं.
दूसरे वनडे में रोहित और विराट का प्रदर्शन
दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत करते हुए 26 रन बनाए. वहीं, विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा और अपने अर्धशतक की ओर बढ़ते हुए भारतीय पारी को मजबूती दी.
मैच की जानकारी
पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 44 ओवरों में महज 233 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 66 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान श्रेयस अय्यर ने 71 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. श्रेयस अय्यर के अलावा विराट कोहली ने 65 रन बनाए.
दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को गस एटकिंसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन के अलावा साकिब महमूद ने दो विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 234 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में अहम बढ़त हासिल करना चाहेंगी.













QuickLY