क्रिकेट

Shubman Gill IPL Stats Against PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, यहां देखें गुजरात टाइटंस के कप्तान के आकंड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से उनकी टीम को काफी उम्मीदें होंगी. शुभमन गिल इस लीग में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. शुभमन गिल ने आईपीएल के पिछले सीजन में 50 की उम्दा औसत और 155.87 की स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए थे.

Shubman Gill IPL Stats Against PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, यहां देखें गुजरात टाइटंस के कप्तान के आकंड़ें
शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 4th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का चौथा मुकाबला कल यानी 31 मार्च को पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब और गुजरात का यह जारी टूर्नामेंट में पहला मैच होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से उनकी टीम को काफी उम्मीदें होंगी. शुभमन गिल इस लीग में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. शुभमन गिल ने आईपीएल के पिछले सीजन में 50 की उम्दा औसत और 155.87 की स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए थे. ऐसे में चलिए पंजाब किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं.

पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन

शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला आईपीएल 2018 में खेला था. अब तक शुभमन गिल ने 14 मैच खेले हैं और इसकी 13 पारियों में 61.55 की शानदार औसत के साथ 554 रन बनाए हैं. शुभमन गिल की स्ट्राइक रेट 146.94 की रही है. इस दौरान शुभमन गिल के बल्ले से छह अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा है. शुभमन गिल चार पारियों में पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद भी रहे हैं.

कुछ ऐसा रहा है शुभमन गिल का आईपीएल करियर

शुभमन गिल ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. शुभमन गिल अब तक 118 मैच खेले हैं, जिसकी 115 पारियों में 39.44 की औसत और 138.71 की स्ट्राइक रेट से 3,866 रन बनाने में कामयाब रहे हैं. इस दौरान शुभमन गिल के बल्ले से चार शतक और 26 अर्धशतक निकले हैं. इस बीच सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन का रहा है. शुभमन गिल इस लीग में अब तक 119 छक्के और 374 चौके भी जड़ चुके हैं.

पिछले सीजन में शुभमन गिल की कप्तानी में कुछ ऐसा रहा था गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन

शुभमन की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम पिछले सीजन के पहले मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन उसके बाद गुजरात टाइटंस ने लगातार चार मुकाबले जीतते हुए जबरदस्त वापसी की थी. गुजरात टाइटंस लीग स्टेज के 14 मैचों में से नौ में जीत दर्ज करने में सफल रही, जबकि पांच मुकाबलों में उसे हार मिली. एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. गुजरात टाइटंस की टीम लीग स्टेज के समापन पर 18 अंक (+0.254) के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2026 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).