Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 3rd Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में सभी टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं. इस सीजन का तीसरा मुकाबला कल यानी 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरुआत करना चाहेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी पिछले सीजन सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद इस बार वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Preview: आज मुंबई में खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा. मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. IPL 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. चेन्नई सुपरकिंग्स पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 9वें स्थान पर टूर्नामेंट समाप्त किया था. ऐसे में पहले मैच में दोनों टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. आइए मैच से जुड़ी अहम बातें जान लेते हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (RR vs CSK Head To Head)
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स का पड़ला भारी रहा हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स को 16 मुकाबलों में जीत मिली है. राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे. इन दोनों मैच को राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था. पहला मैच राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट और दूसरा मैच छह रन से जीता था. आईपीएल 2024 का एकमात्र मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच विकेट से अपने नाम किया था.
चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हैं, ऐसे में वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं. उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालते नजर आ सकते हैं. सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे. तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई खलील अहमद के हाथों में होगी. राजस्थान रॉयल्स का बल्लेबाजी क्रम मजबूत नजर आ रहा है. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना चाहेंगे. युवा कप्तान रियान पराग से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. रविंद्र जडेजा के टीम में आने से उनकी मजबूती और बढ़ी है.
बारसापारा स्टेडियम की पिच (Barsapara Cricket Stadium Pitch Report)
बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है और यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. अमूमन यहां पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. गेंदबाजों को इस पिच पर ज्यादा मदद नहीं मिलती है. जिसके कारण उन्हें विकेट निकालने के एडी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है. हालांकि, स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 198 रन का है, जबकि दूसरी पारी 180 रन है.
कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम? (Guwahati Weather Update)
एक्यूवेदर के अनुसार, 30 मार्च को गुवाहाटी का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 19 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश की 15 प्रतिशत उम्मीद है. बारिश नहीं हुई तो अच्छा मैच देखने मिल सकता है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (RR vs CSK key Players To Watch)
राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पिछले 10 मुकाबलों में 167.76 की स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए हैं. रियान पराग के बल्ले से पिछले 10 मैच में 171.08 की स्ट्राइक रेट से 284 रन निकले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार आलराउंडर शिवम दुबे ने पिछले 10 मैचों में 41.86 की औसत से 293 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 8 मैच में 8.88 की इकॉनमी से 7 विकेट चटकाए हैं. नूर अहमद ने पिछले 10 मैचों में 8.29 की इकॉनमी से 14 विकेट अपने नाम किए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने.
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY