KXIP vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें KXIP vs CSK के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
आज पंजाब (Punjab) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम (The Punjab Cricket Association Inderjit Singh Bindra Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 55वें मुकाबले में मेजबान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला इस सीजन में अंक तालिका में टॉप पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है.
IPL 2019: आज पंजाब (Punjab) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम (The Punjab Cricket Association Inderjit Singh Bindra Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 55वें मुकाबले में मेजबान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला इस सीजन में अंक तालिका में टॉप पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रन से हराकर 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था. टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह 11 मैचों में अब तक 358 रन बना चुके हैं. गेंदबाजी में टीम के पास इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा की तिकड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
वहीं मेजबान टीम पंजाब का अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों सात विकेट से हारने के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं कम हो गई है. टीम इस सीजन में ज्यादातर अपने ओपनर लोकेश राहुल और क्रिस गेल पर निर्भर रही. लेकिन ये दोनों बल्लेबाज कोलकाता के खिलाफ रन बनाने में विफल रहे, जिसके कारण टीम 200 रन का स्कोर चेस नहीं कर पाई. पंजाब की टीम के इस समय 13 मैचों में 10 अंको के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

