IND vs BAN Test Series 2019: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, सिर्फ 50 रुपए में देख सकते हैं भारत बनाम बांग्लादेश का मैच
दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करने के बाद भारतीय टीम अगले महीने बांग्लादेश की टीम का भी मेजबानी करेगा. इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 से 18 नवंबर के बीच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में, वहीं दूसरा मुकाबला 22 से 26 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा.