T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के अहम सदस्य रहे आरपी सिंह का छलका दर्द, सालों बाद कही बड़ी बात
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह ने देश के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत करते हुए कहा कि, 'उनका प्रदर्शन मैदान में अच्छा था, इसके बावजूद उन्हें ना तो टेस्ट टीम में चुना गया और ना ही वनडे टीम में शामिल किया गया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैंने आईपीएल में बहुत सारे विकेट चटकाए, इसके बावजूद कप्तान ने मेरे ऊपर विश्वास नहीं जताया.