उत्तर प्रदेश: चारबाग रेलवे स्टेशन पर 80 वर्षीय बुजुर्ग कुली मुजीबुल्ला प्रवासी मजदूरों और कामगारों की कर रहें हैं निःशुल्क सेवा
लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर काम करने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग कुली मुजीबुल्ला दूसरे राज्यों से आने वाले उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों, कामगारों की निःशुल्क सेवा कर रहे हैं. मुजीबुल्ला का कहना है, 'मैं लोगों की फ्री सेवा कर रहा हूं, मेरी उम्र 80 साल है, मै अभी भी 50 किलो सामान अपने सिर पर उठा सकता हूं.'