Ganga Dussehra 2020: पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा के शुभअवसर पर देश वासियों को दी शुभकामनाएं
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानि आज गंगा दशहरा के शुभअवसर पर देश वासियों को ट्वीट करते हुए बधाई दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारतीय अध्यात्म, संस्कृति, समृद्धि और सौहार्द की सनातन स्रोत मां गंगा सभी देशवासियों को स्वस्थ जीवन और सतत सफलता प्रदान करें. गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं.