MyGovIndia TikTok Account: चाइनीज ऐप टिकटॉक पर भारत सरकार के नाम से मौजूद फर्जी अकाउंट के झांसे में न आएं, यहां देखें ऑफिशियल प्रोफाइल लिंक
देश में तेजी से उभर रहा सोशल मीडिया एप्प टिक टॉक युवाओं के बीच काफी मशहुर है. इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर से दो बिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चूका है. टिक टॉक पर MyGovIndia नाम के कई फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं. जैसे mygovindia20, india.gov.in, mygovindia2, mygovindia4, और mygovindia5.