देश

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- राजधानी के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार यानि आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में मौजूद दिल्ली सरकार के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा, वहीं केंद्र सरकार के हॉस्पिटल सभी के लिए खुले रहेंगे.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- राजधानी के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credit- ANI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने रविवार यानि आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में मौजूद दिल्ली सरकार के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा, वहीं केंद्र सरकार के हॉस्पिटल सभी के लिए खुले रहेंगे. केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने इस पर लोगों से सुझाव मांगे थे और 90 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ यहीं के लोगों का इलाज हो. हालांकि अगर ​दिल्ली के बाहर से लोग किसी खास सर्जरी के लिए आते हैं, तो उनका इलाज प्राइवेट अस्पतालों में होगा.

इसके अलावा उन्होंने कहा हम केंद्र सरकार द्वारा मिले आदेश के बाद सोमवार से दिल्ली के सभी बॉर्डर खोल रहे हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा सोमवार से उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जुड़ी सभी सीमाएं लोगों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएंगी. इसके अलावा उन्होंने बताया कि सोमवार यानि 8 जून से दिल्ली में सभी रेस्टोरेंट, मॉल और धार्मिक स्थल भी खुलेंगे. हालांकि दिल्ली में होटल और बैंक्वेट हॉल बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें- सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान: कल से खुलेंगे दिल्ली के बॉर्डर, मिलेंगी ये रियायतें

बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 27 हजार के पार हो गए हैं. शनिवार शाम को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में यहां 1,320 नए मरीज सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,654 हो गई. दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अब तक 10,664 लोग ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में इस महामारी से अब तक 761 लोगों की मौत हो हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).