क्रिकेट

TikTok पर भारतीय डांसर का वीडियो देख दंग रह गए डेविड वार्नर, इंस्टाग्राम पर किया शेयर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मौजूदा सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर कोरोना महामारी से क्रिकेट की गतिविधियों के रुकने के बाद अक्सर टिक-टॉक पर नजर आ जाते हैं. डेविड वार्नर टिक-टॉक एप्प पर अपनी पत्नी, मां और बच्चों के साथ भी वीडियो बना चुके हैं. वार्नर को टिक-टॉक पर टॉलीवुड और बॉलीवुड गानों पर अक्सर थिरकते हुए देखा जा सकता है.

TikTok पर भारतीय डांसर का वीडियो देख दंग रह गए डेविड वार्नर, इंस्टाग्राम पर किया शेयर
डेविड वार्नर (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मौजूदा सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) कोरोना महामारी से क्रिकेट की गतिविधियों के रुकने के बाद अक्सर टिक-टॉक (Tik Tok) पर नजर आ जाते हैं. डेविड वार्नर टिक-टॉक एप्प पर अपनी पत्नी, मां और बच्चों के साथ भी वीडियो बना चुके हैं. वार्नर को टिक-टॉक पर टॉलीवुड और बॉलीवुड गानों पर अक्सर थिरकते हुए देखा जा सकता है. इसी कड़ी में उन्हों रविवार यानि आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में वह एक भारतीय टिक टॉक डांसर का डांस देखते हुए नजर आ रहे हैं. वार्नर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक भारतीय टिक टॉक डांसर हिमेश रेशमिया के गाने पर स्टेप डांस करता हुआ नजर आ रहा है.

बता दें कि वार्नर ने हाल ही में अपनी बेटी के साथ फ्लिप्ड वाला वीडियो बनाया था, जिसमें वॉर्नर की बेटी स्कूल ड्रेस पहने हुए नजर आई थीं. पत्नी और बेटियों के अलावा डेविड वॉर्नर अपनी मां को भी टिकटॉक वीडियो में ला चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

Great work 👍👍 @armanrathod #dance #life #music

A post shared by David Warner (@davidwarner31) on

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर बने बाहुबली, लॉकडाउन में बेटी के साथ शेयर किया मजेदार TikTok Video

डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए अबतक 84 टेस्ट मैच खेलते हुए 155 इनिंग्स में 7244 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में वार्नर के नाम 24 शतक और 30 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 335 रन है. टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 123 वनडे मैच खेलते हुए 121 इनिंग्स में 5267 और 79 T20 मैच खेलते हुए 79 इनिंग्स में 2207 रन बनाए हैं.

बल्लेबाजी के अलावा डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 84 मैच खेलते हुए 19 इनिंग्स में चार सफलता प्राप्त की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).