देश

Delhi Unlock1: वसंत कुंज स्थित डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल में सेनेटाइजेशन किया गया

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में 8 जून से सभी रेस्टोरेंट, मॉल और धार्मिक स्थल खोले जाएंगे. सीएम केजरीवाल द्वारा निर्देश जारी किए जाने के बाद वसंत कुंज स्थित डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल कल से खुलने के लिए तैयार है.

Delhi Unlock1: वसंत कुंज स्थित डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल में सेनेटाइजेशन किया गया
दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे रेस्टोरेंट, मॉल और धार्मिक स्थल Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में 8 जून से सभी रेस्टोरेंट, मॉल और धार्मिक स्थल खोले जाएंगे. सीएम केजरीवाल द्वारा निर्देश जारी किए जाने के बाद वसंत कुंज स्थित डीएलएफ प्रोमेनेड (DLF Promenade) मॉल कल से खुलने के लिए तैयार है. इससे पहले आज डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल में सै​नेटाइजेशन का काम किया गया. मॉल में कार को सैनेटाइज करने के लिए भी सैनेटाइजर मशीन लगाई गई है.

बता दें कि केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा मिले आदेश के बाद सोमवार से दिल्ली के सभी बॉर्डर खोल रहे हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा सोमवार से उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जुड़ी सभी सीमाएं लोगों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएंगी. इसके अलावा उन्होंने बताया कि सोमवार यानि 8 जून से दिल्ली में सभी रेस्टोरेंट, मॉल और धार्मिक स्थल भी खुलेंगे. हालांकि दिल्ली में होटल और बैंक्वेट हॉल बंद रहेंगे

यह भी पढ़ें- सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान: कल से खुलेंगे दिल्ली के बॉर्डर, मिलेंगी ये रियायतें

इसके अलावा उन्होंने कहा दिल्ली में मौजूद दिल्ली सरकार के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा, वहीं केंद्र सरकार के हॉस्पिटल सभी के लिए खुले रहेंगे. केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने इस पर लोगों से सुझाव मांगे थे और 90 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ यहीं के लोगों का इलाज हो. हालांकि अगर ​दिल्ली के बाहर से लोग किसी खास सर्जरी के लिए आते हैं, तो उनका इलाज प्राइवेट अस्पतालों में होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).