देश

महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2933 नए मामलों की हुई पुष्टि, 123 की मौत, कुल संख्या 77793 हुई

देश में कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. देश में इस महामारी का सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र है. जी हां राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस महामारी के 77 हजार 7 सौ 93 मामले सामने आ चुके हैं.

महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2933 नए मामलों की हुई पुष्टि, 123 की मौत, कुल संख्या 77793 हुई
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. देश में इस महामारी का सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र (Maharashtra) है. जी हां राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस महामारी के 77 हजार 7 सौ 93 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से अबतक 2 हजार 7 सौ 10 लोगों की मौत हुई है.

बता दें कि महाराष्ट्र में गुरूवार यानि आज पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 2 हजार 9 सौ 33 मामले सामने आए हैं, वहीं 1 सौ 23 लोगों की मौत हुई है. वहीं बात करें महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) के बारे में तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1 हजार 4 सौ 42 मामले सामने आए हैं. वहीं 48 लोगों की मौत हुई है. शहर में आए इन नए मामलों के साथ ही पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 44 हजार 7 सौ 4 हो गई है, वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 हजार 4 सौ 65 हो गई है.

यह भी पढ़ें- Death in Country due to COVID-19 Epidemic: जानिए कोरोना वायरस महामारी से देश में किस उम्र के लोगों की मृत्यु दर अधिक

वहीं बात करें पुरे देश के बारे में तो इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 9 सौ 19 हो गई है. इसके अलावा इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 6 हजार 75 लोगों की मौत हुई है. बता दें कि देश में इस महामारी से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 6 हजार 7 सौ 37 है, वहीं इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1 लाख 4 हजार 1 सौ 7 है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).