COVID-19 के इलाज के दौरान हॉस्पिटल द्वारा वसूले जा रहे लाखों के बिल पर हरभजन सिंह ने कसा तंज, कहा- कोरोना की दावा न होते हुए भी मरीजों का बिल लाखों में आना...
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे देश के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मंगलवार यानि आज ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोरोना की दवा न होना, यह एक *साइंस* है .....और दवा न होते हुए भी मरीजों का बिल लाखों में आना, यह एक *आर्ट* है ...!' बता दें कि देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है.