Vrat & Tyohar of March 2023: इस माह होली, रामनवमी, गुड़ी पाड़वा, एवं नवरात्रि जैसे प्रमुख व्रत एवं त्यौहार पड़ेंगे! देखें पूरी सूची!
व्रत, त्यौहारों एवं दिवस विशेष के संदर्भ में मार्च का माह हिंदू धर्म के लिए विशेष महत्वपूर्ण होता है. मार्च 2023 की शुरूआत होलिका-दहन एवं होली जैसे प्रमुख पर्वों से होगी. इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, रंगपंचमी, गणगौर, गुड़ी पाड़वा, शीतलाष्टमी, झूले लाल जयंती एवं रमजान मासारंभ जैसे पर्व एवं उपवास भी पड़ेंगे, जिसका हिंदू धर्म शास्त्रों में विशेष महात्म्य वर्णित है.