धर्म

Vrat & Tyohar of March 2023: इस माह होली, रामनवमी, गुड़ी पाड़वा, एवं नवरात्रि जैसे प्रमुख व्रत एवं त्यौहार पड़ेंगे! देखें पूरी सूची!

व्रत, त्यौहारों एवं दिवस विशेष के संदर्भ में मार्च का माह हिंदू धर्म के लिए विशेष महत्वपूर्ण होता है. मार्च 2023 की शुरूआत होलिका-दहन एवं होली जैसे प्रमुख पर्वों से होगी. इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, रंगपंचमी, गणगौर, गुड़ी पाड़वा, शीतलाष्टमी, झूले लाल जयंती एवं रमजान मासारंभ जैसे पर्व एवं उपवास भी पड़ेंगे, जिसका हिंदू धर्म शास्त्रों में विशेष महात्म्य वर्णित है.

Vrat & Tyohar of March 2023: इस माह होली, रामनवमी, गुड़ी पाड़वा, एवं नवरात्रि जैसे प्रमुख व्रत एवं त्यौहार पड़ेंगे! देखें पूरी सूची!
होली, रामनवमी, गुड़ी पाड़वा,

व्रत, त्यौहारों एवं दिवस विशेष के संदर्भ में मार्च का माह हिंदू धर्म के लिए विशेष महत्वपूर्ण होता है. मार्च 2023 की शुरूआत होलिका-दहन एवं होली जैसे प्रमुख पर्वों से होगी. इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, रंगपंचमी, गणगौर, गुड़ी पाड़वा, शीतलाष्टमी, झूले लाल जयंती एवं रमजान मासारंभ जैसे पर्व एवं उपवास भी पड़ेंगे, जिसका हिंदू धर्म शास्त्रों में विशेष महात्म्य वर्णित है. इसी माह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विश्व जल दिवस, संत तुकाराम जयंती जैसे दिवस विशेष भी होंंगे, जिन्हें भारी उत्साह एवं समर्पण के साथ मनाया जाता है. आइये जानें मार्च 2023 में पड़ने वाले पर्वों, व्रतों एवं दिवस विशेष की पूरी सूची..

तिथि दिन व्रत/त्यौहार/ दिवस विशेष

01 मार्च, 2023 (बुधवार) विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस

02 मार्च, 2023 (गुरूवार) लट्ठमार होली (नंदगांव)

03 मार्च, 2023 (शुक्रवार) लट्ठमार होली (नंदगांव), आमलकी (रंगभरी) एकादशी, विश्व श्रवण दिवस

04 मार्च, 2023 (शनिवार) गोविंद द्वादशी, प्रदोष व्रत, बाबा खाटू श्याम मेला, राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

06 मार्च, 2023 (सोमवार) होलिका दहन

07 मार्च, 2023 (मंगलवार) होलाष्टक समाप्त, होली पर्व – धुलेंडी, चैतन्य महाप्रभु जयंती

08 मार्च, 2023 (बुधवार) होला मेला, गणगौर व्रत प्रारंभ, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

09 मार्च, 2023 (गुरूवार) संत तुकाराम जयंती

11 मार्च, 2023, (शनिवार) संकष्टी चतुर्थी व्रत

12 मार्च, 2023 (रविवार) श्रीरंग पंचमी, विजय गोविंद हालकर जयंती

14 मार्च, 2023 (मंगलवार) शीतला सप्तमी व्रत, पाई दिवस

15 मार्च, 2023 (बुधवार) शीतलाष्टमी व्रत, अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस, (खरमास प्रारंभ)

16 मार्च, 2023 (गुरुवार) राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस

18 मार्च, 2023 (शनिवार) पापमोचिनी एकादशी व्रत

19 मार्च, 2023 (रविवार) वारुणी पर्व, प्रदोष व्रत, रंग तेरस

20 मार्च, 2023 (सोमवार) मेला पिहोवा तीर्थ (हरियाणा), विश्व गौरैया दिवस, विश्व प्रसन्नता दिवस

21 मार्च, 2023 (मंगलवार) अमावस्या, विक्रमी संवत 2079 समाप्त, विश्व कविता दिवस, वानिकी दिवस

22 मार्च, 2023 (बुधवार) विक्रमी संवत 2080 शुरु, चैत्र नवरात्र प्रारंभ, गुड़ी पाड़वा, विश्व जल दिवस

23 मार्च, 2023 (गुरूवार) रमजान मास प्रारंभ, झूलेलाल जयंती, विश्व मौसम विज्ञान दिवस, शहीद दिवस

24 मार्च, 2023 (शुक्रवार) गौरी तृतीया – गणगौर, मत्स्य जयंती, विश्व क्षय दिवस

25 मार्च, 2023 (शनिवार) वरद चतुर्थी व्रत

26 मार्च, 2023 (रविवार) श्रीलक्ष्मी- श्रीपंचमी, हयव्रत, बंगलादेश का राष्ट्रीय दिवस

27 मार्च, 2023 (सोमवार) स्कन्द षष्ठी व्रत, रोहिणी व्रत, विश्व रंगमंच दिवस

29 मार्च, 2023 (बुधवार) दुर्गाष्टमी, भवान्युत्पत्ति, अशोकाष्टमी

30 मार्च, 2023 (गुरूवार) वासन्त नवरात्र समाप्त, श्रीरामनवमी, राजस्थान स्थापना दिवस

31 मार्च, 2023 (शुक्रवार) नवरात्र व्रत पारण

नोटः इसमें रमजान मास जैसे त्यौहार की तिथि चंद्रमा के दिखने के अनुसार तय होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).