National Tourism Day 2024: राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई? जानें इसका महत्व और विश्व के टॉप ट्रैवेल डेस्टिनेशन की सूची में कौन-सा इकलौता शहर है भारत का?
एक अति प्राचीन देश होने के कारण भारत में असीमित और अनमोल धरोहरें, प्राचीन सभ्यताएं, संस्कृति और ऐतिहासिक स्थल हैं. जिसे देखने की लालसा में देश-विदेश के पर्यटक यहां आते-जाते रहते हैं, लेकिन हमारे देश में आज भी बहुत-सी अनछुई जगहें हैं, जिसकी जानकारी हम बहुत से भारतीयों को नहीं है. हर वर्ष 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने की मुख्य वजह यही है. पर्यटन एक ऐसा फलता-फूलता व्यवसाय है, जो करोड़ों भारतीयों को रोजगार दिलाता है.