Phalgun Amavasya 2025: पितर-दोष से मुक्ति हेतु फाल्गुन अमावस्या पर दें पितरों को तर्पण! इस बार बन रहे हैं, 6 शुभ मुहूर्त!
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार पूर्वजों एवं पितरों की पूजा एवं उनके नाम पर दान देने के लिए अमावस्या का दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है. वस्तुतः यह दिन उन्हीं के नाम पर समर्पित होता है. इस दिन अधिकांश लोगों के घरों में हवन, जाप, मंत्र, और दान जैसे कार्य सम्पन्न किये जाते हैं. ऐसा करने से पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं, जिनकी कुंडली में पितृ-दोष होता है, उन्हें राहत मिलती है. इस वर्ष फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी 2025, गुरुवार के दिन पड़ रहा है.