Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के
भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बार फिर धूल चटाई हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला 61 रनों से जीतकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम को इस टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 25 रन की पारी खेली. 24 गेंदों में तिलक ने 1 छक्का और 2 चौके लगाए. इस पारी के साथ तिलक भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं.

तिलक वर्मा ने साल 2025 से अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 4 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 77.50 की औसत के साथ 155 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 9 चौके निकले. इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध साल 2012 से 2024 के बीच 11 मुकाबले खेले, जिसमें 70.28 की औसत के साथ 492 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 49 चौके लगाए.

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 4 मुकाबलों में 38.75 की औसत के साथ 155 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 छक्के और 11 चौके निकले. युवराज सिंह इस लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर-2 हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 8 मुकाबलों में 9 छक्के और 10 चौके लगाए हैं. अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा और मोहम्मद रिजवान 7-7 छक्कों के साथ लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. शाहीन अफरीदी 6 छक्कों के साथ लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं.

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई. इस टीम से उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया हैं.