Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया हैं. लगातार दूसरी बार टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बन गई हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे थे, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में था. यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma New Milestone In T20 World Cup Final: फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती. इससे पहले किसी भी टीम ने लगातार दो बार यह खिताब नहीं जीता था.
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है. टीम इंडिया अब तक कुल 3 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी इस जीत के साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 टी20 कप्तान बन गए.
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत वाले कप्तान बने सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत वाले कप्तान बन गए हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 52 मैच खेले हैं, जिसमें से 42 मुकाबलों में जीत हासिल की है. इस दौरान टीम इंडिया को सिर्फ 8 मैचों में हार मिली, जबकि 2 मुकाबले बेनतीजा रहे.
इस तरह सूर्यकुमार यादव का जीत प्रतिशत 80.77% हो गया है, जो किसी भी पूर्ण सदस्य टीम के कप्तान में सबसे ज्यादा है. उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिनका जीत प्रतिशत 80.65% रहा था.
इस सूची में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद हैं, जिनका जीत प्रतिशत 78.38% रहा है. चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल मार्श हैं, जिनका जीत प्रतिशत 66.67% है. वहीं दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भी 66.67% जीत प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल में बने कई बड़े रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रन से हराया. यह किसी भी पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में चौथी सबसे बड़ी जीत का अंतर है.
टी20 वर्ल्ड कप में पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के नाम है, जिसने 2026 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 107 रन से हराया था. दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम है, जिसने 2022 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 104 रन से हराया था. वहीं तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने 2024 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 104 रन से हराया था.
टीम इंडिया की 96 रन की यह जीत टी20 वर्ल्ड कप में उसकी सबसे बड़ी जीत भी है. इससे पहले टीम इंडिया ने 2026 में ही नामीबिया क्रिकेट टीम को 93 रन से हराया था.
टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में बने बड़े स्कोर
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा कुल रन वाला मैच भी टीम इंडिया से जुड़ा है. 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 499 रन बने थे.
दूसरे स्थान पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला गया 2026 का फाइनल है, जिसमें दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 414 रन बनाए. तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 2010 के सेमीफाइनल में 388 रन बने थे. वहीं 2016 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच भी कुल 388 रन बने थे.
टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब भी जीता है. साल 2014 और 2016 में विराट कोहली को यह पुरस्कार मिला था. इसके बाद 2024 में जसप्रीत बुमराह को यह सम्मान दिया गया. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया.
कई बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने वाली टीमें
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कुछ टीमें ऐसी भी रही हैं, जो एक से ज्यादा बार फाइनल हार चुकी हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2007 और 2022 में फाइनल हार चुकी है. वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम को 2009 और 2012 में फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भी 2021 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हार चुकी है.













QuickLY