Women’s History Month 2025: मार्च में क्यों मनाया जाता है महिला इतिहास माह? जानें इसका महत्व, रंग एवं इससे जुड़े महत्वपूर्ण फैक्ट्स!
प्रत्येक वर्ष मार्च महीने में ‘महिला इतिहास माह’ मनाया जाता है. यह उत्सव 01 मार्च से 31 मार्च तक मनाया जाता है, इसी माह के दौरान 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जाता है. इस महिला इतिहास माह का विषय है ‘एक साथ आगे बढ़ना’.
प्रत्येक वर्ष मार्च महीने में ‘महिला इतिहास माह’ मनाया जाता है. यह उत्सव 01 मार्च से 31 मार्च तक मनाया जाता है, इसी माह के दौरान 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जाता है. इस महिला इतिहास माह का विषय है ‘एक साथ आगे बढ़ना’. आइये जानते हैं इस महिला इतिहास माह के महत्व, इतिहास एवं इसके औचित्य के बारे में कुछ रोचक पहलू इत्यादि के बारे में...
महिला इतिहास माह से जुड़े आधिकारिक रंग!
महिला दिवस का प्रतीक बैंगनी, हरा और सफेद रंग है प्रश्न उठता है ये ही रंग क्यों? गौरतलब है कि इन रंगों की उत्पत्ति यूनाइटेड किंगडम में महिला सामाजिक और राजनीतिक संघ (WSPU) से हुई, जिसने महिला मताधिकार आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसमें बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतिनिधित्व करता है, हरा रंग आशा और विकास का प्रतीक जबकि सफेद रंग पवित्रता का प्रतीक है. इस तरह ये रंग महिलाओं की एकता का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व करता है. यह भी पढ़ें : Chanakya Niti: ऐसे व्यक्ति के पास लक्ष्मी नहीं ठहरतीं! वे ताउम्र दरिद्र बने रहते हैं! जानें आचार्य चाणक्य किनकी बात कर रहे हैं!
‘महिला इतिहास माह’ का महत्व!
‘महिला इतिहास माह’ की शुरुआत साल 1978 में कैलिफोर्निया के सोनोमा स्कूल जिले में एक सप्ताह तक चलने वाले उत्सव से हुई थी, जिसमें संस्कृति, इतिहास और समाज में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला गया था. 1980 में अधिकांश देशों में इस विषय के प्रसारित होने के बाद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने 8 मार्च के सप्ताह को राष्ट्रीय महिला इतिहास सप्ताह के रूप में घोषित किया. 1981 में अमेरिकी कांग्रेस ने इसे सेलिब्रेट करने का प्रस्ताव रखा. गौरतलब है कि साल 1986 तक 14 राज्य मार्च को महिला इतिहास मा के रूप में मान्यता दे चुके थे. 1987 में अमेरिकी कांग्रेस ने वार्षिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त उत्सव के रूप में ‘महिला इतिहास माह’ की स्थापना की.
महीने भर चलने वाला यह उत्सव विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका, चुनौतियां और इतिहास को दर्शाता है. यह माह बताता है कि एक समाज के रूप में हम कितना आगे आये हैं. मार्च माह अतीत को स्वीकार करने, वर्तमान की पुष्टि करने और इसे बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध करने का आह्वान जैसा है, जहां महिलाओं के अधिकारों को मान्यता दी जाएगी.
महिला इतिहास माह से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट!
* साल 1987 में संयुक्त राज्य अमेरिका के कांग्रेस ने महिला इतिहास माह को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी थी.
* दुनिया भर के लगभग सभी संगठनों, व्यवसायों, और सरकारी निकायों द्वारा ‘महिला इतिहास माह’ को मान्यता दी गई है.
* इस माह को मनाने का मुख्य उद्देश्य लैंगिक असमानताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.
* साल 2025 में महिला इतिहास माह की थीम है, 'एक साथ आगे बढ़ना'.
* इस थीम का मकसद उन महिलाओं को उजागर करना और उनका समर्थन करना है, जिन्होंने पीढ़ियों के लिए शिक्षा, मार्गदर्शन, और नेतृत्व किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2025 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

