Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. ग्रुप B में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और नॉकआउट में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी मानी जा रही है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श कर रहे हैं, जबकि श्रीलंका की कमान दासुन शनाका के हाथों में है. यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: सुपर 8 में कौन सी टीम किसको देगी टक्कर! ग्रुप, सीडिंग और पूरा फॉर्मेट यहां डिटेल में समझें

इस अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉप ऑर्डर में ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस और कैमरन ग्रीन नजर आ सकते हैं. वहीं श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कमिंदु मेंडिस पारी की शुरुआत कर सकते हैं. पल्लेकेले की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, ऐसे में फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है.

मिचेल मार्श की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरी है. मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस और एडम जाम्पा जैसे गेंदबाज श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं. वहीं श्रीलंका की टीम भी इस बड़े मंच पर मजबूत ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने के इरादे से उतरी है.

ग्रुप B का यह मुकाबला अंक तालिका के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, जबकि श्रीलंका की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. मुकाबले से जुड़े हर गेंद, हर रन और हर विकेट का लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 181 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 56 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ट्रैविस हेड ने महज 29 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. ट्रैविस हेड के अलावा कप्तान मिशेल मार्श ने 54 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को दुशान हेमंथा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से दुशान हेमंथा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. दुशान हेमंथा के अलावा दुष्मंथा चमीरा ने दो विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 181/10, 20 ओवर (मिशेल मार्श 54 रन, ट्रैविस हेड 56 रन, कैमरून ग्रीन 3 रन, टिम डेविड 6 रन, जोश इंग्लिस 27 रन, मार्कस स्टोइनिस 4 रन, ग्लेन मैक्सवेल 22 रन, कूपर कोनोली 3 रन, जेवियर बार्टलेट 0 रन, नाथन एलिस नाबाद 0 रन और एडम ज़म्पा 1 रन.)

श्रीलंका की गेंदबाजी: (दुशान हेमंथा 3 विकेट, दुष्मंथा चमीरा 2 विकेट, महेश थीक्षाना 1 विकेट, डुनिथ वेलालेज 1 विकेट और कामिंडु मेंडिस 1 विकेट).

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.