Sankashti Chaturthi 2019: वैशाख गणेश संकष्टी चतुर्थी, जब होती है गणेशजी के ‘वक्रतुण्ड’ स्वरूप की पूजा और दूर होते हैं सारे संकट
श्रीकृष्ण ने कहा था, -हे युधिष्ठिर! संकष्टी चतुर्थी का जिसने व्रत किया और उसे जो फल प्राप्त हुआ, मैं वही कहानी आपको बता रहा हूं. -प्राचीनकाल में एक रतिदेव नामक एक प्रतापी राजा थे. अपने शत्रुओं के लिए वह कठोर शत्रु थे. देवराज इंद्र, यम, कुबेर आदि देवताओं से उनकी अच्छी मित्रता थी. उन्हीं के राज्य में धर्मकेतु नामक एक ब्राह्मण रहते थे