Hindu New Year Vikram Samvat 2077: आज से शुरू हो रहा है नया संवत्सर 2077, जानें क्या और क्यों रहेगा खास यह नववर्ष! कैसे चुनौतियों से पार पा सकेगा भारत!
नववर्ष का आरंभ बुधवार के दिन रेवती नक्षत्र, और मीन राशिगत चंद्रमा के गोचर के समय में हो रहा है, अतः देश के लिए यह संयोग अति शुभ रहेगा, यही नहीं यह संयोग भारतवर्ष के आर्थिक विकास, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी में उन्नति, सामाजिक व्यवस्था और शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया भर में अपनी पहचान स्थापित कर सकेगा.