Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, रेल व्हील फैक्ट्री ने 192 पदों पर निकाली भर्ती; जानें आवेदन की तारीख, उम्र, शिक्षा सहित अन्य जरूरी जानकारी
इंडियन रेलवे (Photo Credits: File Image)

Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे के तहत आने वाली रेल व्हील फैक्ट्री (RWF), यलहंका (बैंगलोर) ने वर्ष 2025-26 के लिए एक्ट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो रेलवे में काम करने का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं. कुल 192 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी; चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

इन ट्रेडों में उपलब्ध हैं रिक्तियां

रेलवे ने विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के लिए आवेदन मांगे हैं. रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:  यह भी पढ़े: Indian Army Recruitment 2025: इंडियन आर्मी में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन; @joinindianarmy.nic.in पर करें आवेदन

  • फिटर: 85 पद
  • मशीनिस्ट: 31 पद
  • इलेक्ट्रीशियन: 18 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: 22 पद
  • CNC प्रोग्रामिंग-कम-ऑपरेटर: 23 पद
  • मैकेनिक (मोटर वाहन): 08 पद
  • टर्नर: 05 पद

पात्रता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) होना आवश्यक है.

  • आयु सीमा: 1 मार्च 2026 तक उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • छूट: नियमानुसार SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा. फिटर, इलेक्ट्रिशियन और टर्नर जैसे अधिकांश ट्रेडों के लिए 12,261 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जबकि CNC प्रोग्रामिंग-कम-ऑपरेटर के लिए यह राशि 10,899 रुपये तय की गई है. चयन प्रक्रिया पूरी तरह से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट पर आधारित होगी. यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी.

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है. इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in से आवेदन पत्र (Annexure-A) डाउनलोड करना होगा.

  • फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों (मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, फोटो) की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करें.
  • जनरल और OBC उम्मीदवारों को 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट/पोस्टल ऑर्डर "Principal Financial Adviser/Rail Wheel Factory" के पक्ष में जमा करना होगा (SC/ST/महिला/दिव्यांग के लिए कोई शुल्क नहीं है).
  • तैयार आवेदन पत्र को 1 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे तक) यलहंका, बैंगलोर स्थित कार्यालय में रखे ड्रॉप बॉक्स में डालें या पंजीकृत पोस्ट के माध्यम से भेजें.