Raja Ravi Varma Death Anniversary 2020: राजा रवि वर्मा न होते तो दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती और शिव-विष्णु जैसे देवी देवताओं का क्या स्वरूप होता?
दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, शिव, विष्णु जैसे सभी देवी-देवताओं की तस्वीरें पेंटर राजा रवि वर्मा ने अपनी कल्पना शक्ति से बनायी थी. इसके अलावा भी उन्होंने हिंदू महाकाव्यों और धर्मग्रन्थों पर अनगिनत चित्र बनाये हैं. आज देश इस महान पेंटर राजा रवि वर्मा की 114वीं पुण्यतिथि मना रहा है. उनके सबसे लोकप्रिय चित्रों में सरस्वती और लक्ष्मी के चित्र हैं. उनके अन्य चित्रों में विचारमग्न युवती, दमयंती-हंसा संभाषण, संगीत सभा, अर्जुन-सुभद्रा, शकुंतला, रावण द्वारा जटायु वध, इंद्रजीत-विजय, द्रौपदी कीचक, राजा शांतनु और मत्स्यगंधा आदि उनके प्रसिद्ध चित्र हैं.