Tips to Get Blessings of Shani Dev: शनिदेव की कुदृष्टि से कैसे बचें? इन ज्योतिषीय उपायों में छुपा है इसका समाधान
जिस जातक की कुंडली में शनि कमजोर हो अथवा उसकी टेढ़ी नजर हो, तो उसका सामाजिक, पारिवारिक और व्यवहारिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है. उसके बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन शनिदेव की विधिवत पूजा तथा शनि ग्रह से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से शनि की क्रु-दृष्टि से बचा जा सकता है और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं.
Tips to Get Blessings of Shani Dev: हमारे हिंदू शास्त्रों में शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता माना जाता है. शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. जिन पर शनि देव मेहरबान होते हैं उन पर उनकी विशेष कृपा बरसती है, वहीं ज्योतिषियों का कहना है कि जिस जातक की कुंडली में शनि (Shani) कमजोर हो अथवा उसकी टेढ़ी नजर हो, तो उसका सामाजिक, पारिवारिक और व्यवहारिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है. उसके बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन शनिदेव की विधिवत पूजा तथा शनि ग्रह से जुड़े कुछ विशेष उपाय (Remedies to Get Blessings of Shani Dev) करने से शनि की कुदृष्टि से बचा जा सकता है और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं.
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
- शनिवार के दिन माता-पिता के अलावा प्रत्येक वृद्ध व्यक्ति का सम्मान और सेवा करने तथा उनकी इच्छाओं की पूर्ति करने से शनि भगवान प्रसन्न होते हैं. अगर माता-पिता दूर रहते हैं तो फोन पर उन्हें प्रणाम कर आशीर्वाद लेना चाहिए.
- शनिवार के दिन काले अथवा नीले रंग का वस्त्र पहन कर शनिदेव की पूजा करने और भिखारियों को अन्न-वस्त्र दान देने से शनि देव प्रसन्न होते हैं.
- शनिवार के दिन प्रातःकाल स्नान-दान के पश्चात शनिदेव का सच्चे मन से ध्यान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. यह भी पढ़ें: शनिवार विशेष: क्या है शनि की पीड़ा, कैसे पाएं शनिदोष से छुटकारा, जानिए उन्हें प्रसन्न करने के उपाय
- जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, उन्हें प्रत्येक शनिवार की सुबह स्नान कर पीपल के पेड़ को स्पर्श करने के बाद उसकी 5 या 7 परिक्रमा करनी चाहिए. परिक्रमा के दौरान 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का निरंतर जाप करें. ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर कमजोर होता जाता है.
- शनिदेव को शमी का वृक्ष बहुत प्रिय है. किसी शनिवार के दिन घर में शमी का पेड़ लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें. ऐसा करने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है.
- शनिवार के दिन काले कपड़े में शमी वृक्ष की जड़ बांधकर दायें बांह पर बांध लें, तो शनि की विशेष कृपा प्राप्त होती है, आप लगातार उन्नत्ति के शिखर की ओर बढ़ते जायेंगे.
- आपकी कुंडली में अगर शनि कमजोर हो तो एक तांबे की कलश में जल के साथ गुड़ या शक्कर मिलाकर शनिवार की सुबह पीपल की जड़ में चढाने और तेल का दीपक जलाने से आप पर शनिदोष क्रमशः कमजोर होते हुए खत्म हो जाता है.
- प्रत्येक शनिवार को शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने से ज्ञात-अज्ञात दुश्मनों से मुक्ति मिलती है.
- शनिवार के दिन मछलियों को दाना और चींटियों को आटा खिलाने से नये-पुराने कर्जों से मुक्ति मिलती है और तरक्की के बंद हो चुके रास्ते पुनः खुल जाते हैं. यह भी पढ़ें: अपनी आदतों से बनाइए शनि को मित्र, शनि देव होंगे खुश, करें ये उपाय
- शनिवार के दिन काली चीज मसलन काली उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल, काले चने और लोहे से बनी चीजों का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं. आपके जीवन में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाती है और मन प्रसन्न रहता है.
नोट- इस लेख में दी गई तमाम जानकारियों को प्रचलित मान्यताओं के आधार पर सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है और यह लेखक की निजी राय है. इसकी वास्तविकता, सटीकता और विशिष्ट परिणाम की हम कोई गारंटी नहीं देते हैं. इसके बारे में हर व्यक्ति की सोच और राय अलग-अलग हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2020 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

