Kalki Jayanti 2022: क्या कल्कि श्रीहरि का आखिरी अवतार होंगे, एवं कलियुग के बाद सृष्टि खत्म हो जायेगी? जानें भगवान कल्कि का महात्म्य, मुहूर्त एवं पूजा-विधि!
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ा है, भगवान विष्णु ने अलग-अलग रूपों में अवतार लिया है. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु अब तक 9 अवतार (1- मत्स्य, 2- कूर्मा, 3- वराह, 4- नरसिम्हा, 5- वामन, 6- परशुराम, 7-राम, 8- कृष्ण एवं 9- बुद्ध) ले चुके हैं. माना जा रहा है कि कलियुग में वह कल्कि के रूप में 10वां अवतार लेंगे.