छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 37 कैंडिडेट के नामों की घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरण दास महंत, वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे, टी.एस. सिंहदेव, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू के नाम शामिल हैं.