हो गया खुलासा, इस दिन रिलीज होगा 2.0 का ग्रैंड ट्रेलर
रजनीकांत और अक्षय कुमार की आनेवाली फिल्म '2.0' को लेकर काम जोरों शोरों से चल रहा था और अब इसी बीच इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की घोषणा कर दी गई
रजनीकांत और अक्षय कुमार की भूमिकाओं वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म '2.0' का ट्रेलर तीन नवंबर को जारी होगा. अक्षय ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "तैयार रहें, '2.0' का ट्रेलर तीन नवंबर को आ रहा है."
अक्षय इस फिल्म में एक नकारात्मक सुपर हीरो की भूमिका में होंगे, जिसे एस. शंकर ने निर्देशित किया है. यह साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 2010 में आई 'एंथिरन' का सीक्वल है. 'एंथिरन' को हिंदी में 'रोबोट' के नाम से रिलीज किया गया था.
The FIFTH FORCE is coming!
Gear up, #2Point0Trailer launching on 3rd November! @2Point0movie @DharmaMovies @LycaProductions #2Point0 #2Point0TrailerOnNov3 pic.twitter.com/MFL6NMnwfE
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 28, 2018
साल की शुरुआत अपने 51वें जन्मदिन पर अक्षय ने फिल्म में अपने किरदार का पोस्टर अपने प्रशंसकों के लिए जारी किया था.
उन्होंने इसे अपना सर्वाधिक प्रभावशाली किरदार बताया था और कहा था कि यह एक ऐसा किरदार है, जिसके लिए लंबे समय तक उन्हें याद किए जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2018 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

