टिकट बंटवारे को लेकर मचे घमासान पर बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- राहुल कंफ्यूज्ड, पार्टी डिफ्यूज्ड
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी 'असमंजस में (कंफ्यूज्ड)' है और उनके अधीन कांग्रेस 'नाकाम (डिफ्यूज्ड)' है. बीजेपी ने यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बीच की है, जिसमें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है.