आज से शुरू होगा कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का अपना चैट शो 'आना ही पड़ेगा’
भारती ने कहा, "हर कोई कपिल की वापसी का इंतजार कर रहा है. आपको रुलाने वाले कई होते हैं, लेकिन आपको हंसाने वाले सिर्फ कुछ लोग होते हैं. इसलिए कुछ लोगों को वापसी करनी चाहिए
मुंबई, अब तक कई शोज में कॉमेडी और एंकरिंग करती नजर आने वाली भारती सिंह अब जल्द ही लोगों से सवाल पूछती नजर आएंगी. कॉमेडियन भारती सिंह ने अपना नया चैट शो शुरू किया है. इसके साथ ही वे अपना टॉक शो करने वाले कपिल शर्मा, करण जौहर, नेहा धूपिया जैसी अन्य शख्शियतों की कतार में खड़ी हो गई हैं. भारती ने शो के बारे में कहा, "यह शो तीन नवंबर से प्रसारित होगा. मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह शो पसंद आएगा. कई गेम्स और मजे के साथ वाला यह शो बहुत निजी है." भारती के इस नये चैट शो के पहले गेस्ट होंगे कॉमेडी जगत की मशहूर जोड़ी कृष्णा और सुदेश.
इस शो का नाम है " भारती का शो-आना ही पड़ेगा " कई बड़े फ़िल्मी सितारों के शोज तो हमने देखे है, अब देखते है की भारती का यह नया शो कैसा होता है और दर्शको को कितना लुभाता है. उन्होंने कहा कि वह कपिल शर्मा को टीवी पर वापस देखना चाहती हैं. भारती ने कहा, "हर कोई कपिल की वापसी का इंतजार कर रहा है. आपको रुलाने वाले कई होते हैं, लेकिन आपको हंसाने वाले सिर्फ कुछ लोग होते हैं. इसलिए कुछ लोगों को वापसी करनी चाहिए. यह शो डीटीएच पर आज से प्रसारित होगा. इन दिनों भारती रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की होस्ट बनी भी नजर आ रही हैं. ऐसा लगता है इस शो में भारती की मशहुर अंदाज 'लल्ली' की कुछ झलक भी नजर आएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2018 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

