क्रिकेट

चोटिल कप्तान एरॉन फिंच पहले वनडे के लिए हुए तैयार

आस्ट्रेलिया के नवनियुक्त वनडे कप्तान एरॉन फिंच की उंगली की चोट ठीक है और वह रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

चोटिल कप्तान एरॉन फिंच पहले वनडे के लिए हुए तैयार
आरोन फिंच (Photo Credit: PTI)

पर्थ: आस्ट्रेलिया के नवनियुक्त वनडे कप्तान एरॉन फिंच की उंगली की चोट ठीक है और वह रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, फिंच को यहां अभ्यास के दौरान उंगली में चोट लग गई थी जिसके बाद उनका स्कैन कराया गया. स्कैन में फिंच की चोट को गंभीर नहीं पाया गया और उन्हें पहले वनडे के लिए फिट घोषित कर दिया गया.

फिंच वाका कि पिच पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, तभी मिचेल स्टार्क की गेंद उनकी उंगली में लगी. कुछ देर बाद वह ड्रेसिंग रूम वापस लौट गए और थोड़ी देर बाद बर्फ के कप में उंगली डाल ड्रेसिंग रूम से बाहर निकले. इस दौरान टीम के डॉक्टर रिचर्ड शॉ उनके साथ थे. फिंच डॉक्टर के साथ स्कैन के लिए गए जिसमें उन्हें फिट घोषित कर दिया गया. यह भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका: एबी डी विलियर्स का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से इनकार

फिंच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से आस्ट्रेलिया के पूर्ण कालिक वनडे कप्तान के तौर पर शुरुआत करेंगे. वह टिम पेन का स्थान ले रहे हैं. फिंच इस समय आस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी वनडे खिलाड़ी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).