क्रिकेट

वेस्टइंडीज को हराने के बाद इन दो खिलाडियों के बारे में कप्तान विराट कोहली ने कही बड़ी बात

भारत के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने गुरुवार को कहा कि अंबाती रायडू नंबर चार पर एक बल्लेबाज के रूप में और खलील अहमद एक तेज गेंदबाज के रूप में वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज की सबसे बड़ी खोज हैं

वेस्टइंडीज को हराने के बाद इन दो खिलाडियों के बारे में कप्तान विराट कोहली ने कही बड़ी बात
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo: PTI)

तिरुवनंतपुरम: भारत के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने गुरुवार को कहा कि अंबाती रायडू नंबर चार पर एक बल्लेबाज के रूप में और खलील अहमद एक तेज गेंदबाज के रूप में वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज की सबसे बड़ी खोज हैं. कोहली ने यहां एकदिवसीय मैच के बाद कहा, "मैं दो क्षेत्रों के बारे में सोच सकता हूं. तीसरे सीमर के रूप में खलील ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. भगवान न करे, अगर भुवी या बुमराह को कुछ होता है तो खलील का टीम में होना अच्छा है. वो विकेट ले सकते हैं. रायडू ने भी नंबर चार पर जिम्मेदारी के साथ खेला है. दो क्षेत्रों पर हमारी नजर थी (सीरीज से पहले) और हमें दो विकल्प मिले हैं."

शास्त्री ने भी कप्तान की बात को ही दोहराया. शास्त्री ने कहा, "मैं रायडू से बहुत खुश हूं. टीम में कुछ साल बाद वापसी करना आसान नहीं होता. आप खुद को व्यक्त कर सकते हैं लेकिन फिर भी आप आपने कदम पीछे खींच कर रखते हैं क्योंकि कुछ खराब प्रदर्शन से आप टीम में अपनी जगह खो सकते हैं. उन्होंने दबाव को अच्छे से झेला और आखिरी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया."

यह भी पढ़े: कप्तान कोहली ने दिया संकेत, नंबर-4 पर ये दिग्गज बल्लेबाज कर सकता है बैटिंग

उन्होंने तेज गेंदबाज खलील की भी तारीफ की. शास्त्री ने कहा, "बाएं हाथ के गेंदबाज उपयोगी साबित हो सकते हैं. खलील युवा हैं, उनके पास अनुभव की कमी है लेकिन उनके पास विविधता है और आक्रामकता है. वह अपनी रफ्तार बढ़ा लें तो फिर बहुत प्रभावशाली साबित होंगे." दोनो टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज रविवार को होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).