IND vs WI: भारत ने विंडीज के सामने रखी 378 रनों की चुनौती
भारत ने यहां ब्रेबॉन स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।
मुंबई: भारत ने यहां ब्रेबॉन स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में रोहित शर्मा और अंबाती रायडू का अहम योगदान रहा. रोहित ने 137 गेंदों में 20 चौके और चार छक्कों की मदद से 162 रनों की पारी खेली.
वहीं रायडू ने 81 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के लगाते हुए 100 रन बनाए। रोहित का यह वनडे करियर का 21वां शतक है जबकि रायडू का तीसरा. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 211 रनों की साझेदारी की. यह भी पढ़े: Ind vs WI: चौथे वनडे में टीम इंडिया के लिए ये दिग्गज खिलाड़ी उतर सकते हैं मैदान में
अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने 15 गेंदों में दो चौके मार 23 रन बनाए। केदार जाधव 16 और रवींद्र जडेजा ने सात रन बनाकर नाबाद रहे. विंडीज के लिए कीमर रोच ने दो विकेट अपने नाम किए. एशले नर्स और कीमो पॉल को एक-एक सफलता मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2018 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

