पश्चिम बंगाल: रेलगाड़ी के साथ सेल्फी लेते वक्त किशोर की मौत
पश्चिम बंगाल के पूरब बर्दवान जिले में एक चलती रेलगाड़ी के साथ सेल्फी ले रहा 15 वर्षीय लड़का दूसरी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूरब बर्दवान जिले में एक चलती रेलगाड़ी के साथ सेल्फी ले रहा 15 वर्षीय लड़का दूसरी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि विश्वजीत तुरी नामक लड़का नोआदार ढाल स्टेशन के पास शुक्रवार सेल्फी क्लिक कर रहा था, तभी वह रेलगाड़ी के नीचे आ गया. उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
इससे पहले मुंबई में मालगाड़ी की छत पर जाकर सेल्फी लेने के चक्कर में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई थी. 14 साल का छात्र रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़ी मालगाड़ी की छत पर जाकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था और वह बिजली की तारों की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2018 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

