एयरटेल अपने यूजर्स को देगा यह नया तोहफा, 'Shaw Academy' के साथ की साझेदारी
भारती एयरटेल ने अपने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन कोर्स तक मुफ्त पहुंच देने के लिए एडु-टेक प्लेटफार्म शॉ एकेडमी के साथ साझेदारी की है. शॉ एकेडमी विकसित हो रही व्यावहारिक कौशलों व विषयों पर केंद्रित कोर्स का संचालन करती है. इसमें संगीत, फोटोग्राफी, भाषा, फिटनेस, वित्तीय व्यापार जैसे कोर्स शामिल हैं.