उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिले के एक मदरसे में छापेमारी पर मिले हथियार, 6 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के एक मदरसे में छापेमारी के दौरान हथियार बरामद होने पर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. मदरसे से तीन देशी कट्टे, 32 बोर की एक पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. मदरसे में करीब 25 विद्यार्थी हैं, जिनमें से 14 बिहार से हैं. आगे की जांच की जा रही है.
बिजनौर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बिजनौर जिले के एक मदरसे में छापेमारी के दौरान हथियार बरामद होने पर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बुधवार को शेरकोट क्षेत्र के कंधला मार्ग स्थित दारुल कुरान हमीदिया मदरसे में छापा मारा गया.
क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृपा शंकर कनौजिया (Kripa Shankar Kanojiya) ने कहा कि मदरसे से तीन देशी कट्टे, 32 बोर की एक पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. हथियार और गोला बारूद दवाईयों के बॉक्स में छिपा कर रखा गया था.
यह भी पढ़ें : सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार और हथियारों की तस्करी को लेकर 19 राज्यों में छापेमारी
पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. एक आरोपी बिहार का है और उसका दावा है कि वह मदरसे में शिक्षक था. मदरसे में करीब 25 विद्यार्थी हैं, जिनमें से 14 बिहार से हैं. आगे की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2019 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

