जब गुस्साए एक्टर सौरभ शुक्ला ने खुद को 4 घंटे तक वैनिटी वैन में कर लिया था बंद, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ ये किस्सा
फिल्म फॅमिली ऑफ ठाकुरगंज को रिलीज होने के लिए अभी कुछ ही दिन बचे हुए हैं. वहीं एक्टर सौरभ शुक्ला ने फिल्म के सेट पर अपने आप को 4 घंटे तक वैनिटी वैन में बंद कर लिया था. सौरभ शुक्ला और फिल्म के राइटर दिलीप शुक्ला के बीच किसी सीन को लेकर बहस हो गयी. नाराज होकर अपने वैनिटी वन में चले गए. फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं.
फिल्म फॅमिली ऑफ ठाकुरगंज (Family of Thakurganj) को रिलीज होने के लिए अभी कुछ ही दिन बचे हुए हैं और यंहा पर एक ऐसी खवार आ रही हैं जिसे सुनकर यकीं कर पान थोड़ा मुश्किल होगा. जी हां एक्टर सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) ने फिल्म फॅमिली ऑफ ठाकुरगंज के सेट पर अपने आप को 4 घंटे तक वैनिटी वैन में बंद कर लिया था.
अंदर की खबरों की माने तो सौरभ शुक्ला और फिल्म के राइटर दिलीप शुक्ला (Dilip Shukla) के बीच किसी सीन को लेकर बहस हो गयी. बहस बहुत आगे तक बढ़ चुकी थी चूंकि सौरभ शुक्ला खुद एक बड़े स्क्रीन राइटर हैं तो किसी सीन या डायलॉग में दिलीप शुक्ला की दखल अंदाजी उन्हें नागवार गुजरी और वो नाराज होकर अपने वैनिटी वन में चले गए. काफी वक्त बीत गया सौरभ वैनिटी से निकले ही नहीं.
यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आएंगे नजर, साल 2020 में रिलीज होगी फिल्म
फिर 4 से 5 घण्टे की मशक्कत के बाद फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने सौरभ को मनाया और वह शूटिंग के लिए बाहर निकल कर आये और फिर शॉट्स दिया. इसके बारे में जब प्रोडूसर से बात करनी चाही तो उन्होंने बात करने से साफ इंकार कर दिया. आपको बता दे की फिल्म फॅमिली ऑफ ठाकुरगंज में सौरभ जी एक बहुत ही अहम् रोल में हैं जिसका नाम हैं बाबा भंडारी.
भले ही सेट पर सौरभ जी की नाराजगी कुछ ही वक्त के लिए होगी पर फिल्म में उनकी एक्टिंग , उनके चेहरे पर आयी किसी शिकन को नहीं दिखती और यही पहचान हैं एक अच्छे और कामयाब एक्टर की.
फिल्म फॅमिली ऑफ ठाकुरगंज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. जिसे लिखा हैं दिलीप शुक्ला जी ने. डायरेक्टर हैं मनोज झा और प्रोडूसर हैं अजय कुमार सिंह और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं प्रिंस सिंह. फिल्म में लीड हैं जिमी शेरगिल , माहि गिल , सौरभ शुक्ला , नंदिश संधू, सुप्रिया पिलगांवकर, प्रणति राय , मनोज पाहवा और पवन मल्होत्रा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2019 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

