देश

उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक की बेटी ने दलित युवक से की शादी, पिता से बताया जान का खतरा, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मांगी मदद

बरेली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी ने अपने पति के साथ एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि दंपति को अपने पिता से जान का खतरा है. विधायक की बेटी ने 4 जुलाई को दलित युवक अजितेश कुमार से शादी की थी. दंपति मामले में पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक की बेटी ने दलित युवक से की शादी, पिता से बताया जान का खतरा, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मांगी मदद
भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा (Photo Credits : ANI/Twitter)

बरेली : चौंकाने वाले घटनाक्रम में बरेली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra) की बेटी ने अपने पति के साथ एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि दंपति को अपने पिता से जान का खतरा है. 4 जुलाई को मिश्रा की बेटी ने एक दलित युवक अजितेश कुमार से शादी की.

वीडियो में साक्षी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि क्योंकि उसने अजितेश से अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध जाकर मंदिर में विवाह किया है, उसे अपने पिता से जान का खतरा है.

यह भी पढ़ें : अमित जेठवा हत्याकांड: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद दीनू सोलंकी समेत सात को उम्रकैद

वह कह रहीं है, "मेरे पिता मुझे और मेरे पति को ढूंढते ही मार डालेंगे. उन्हें यह पसंद नहीं है कि उनकी बेटी एक दलित परिवार के बेटे से शादी करे. मेरे पिता के लोग हमें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं." दंपति मामले में पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. विधायक कॉल का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2019 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).