फिलीपींस में तूफान और मूसलाधार बारिश ने ली 9 लोगों की जान, आसपास के गांव प्रभावित
फिलीपींस में समुद्री तूफान फनफोन के तहत तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है. प्रशासन ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस के आंतरिक और स्थानीय सरकार विभाग ने कहा कि इस तूफान से यहां के इलोइलो प्रांत में छह, कैपिज में दो और लेयते में एक शख्स मारा गया है.