Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन हुआ इजाफा, जानें क्या है आपके प्रमुख शहरों के दाम
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई तेजी के बाद फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो गया है. तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है. दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल फिर छह पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है.