दिल्ली हवाईअड्डे पर 30 लाख की विदेशी के मुद्रा के साथ एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक शख्स को 30 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शख्स का नाम रोहित अग्रवाल है. रोहित को आगे की पूछताछ के लिए कस्टम टीम के हवाले कर दिया गया.
दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक शख्स को 30 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शख्स का नाम रोहित अग्रवाल है. रोहित को आगे की पूछताछ के लिए कस्टम टीम के हवाले कर दिया गया. आरोपी को हवाईअड्डे की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने पकड़ा.
गुरुवार को यह जानकारी बल के प्रवक्ता सहायक महानिरीक्षक हेमेंद्र सिंह ने आईएएनएस को दी. प्रवक्ता ने आगे बताया, "विदेशी मुद्रा के साथ आरोपी को बुधवार को पकड़ा गया. गिरफ्तारी टर्मिनल-3 से हुई. रोहित अग्रवाल को जब गिरफ्तार किया गया तब वह, एअर इंडिया की फ्लाइट से बैंकाक जाने वाला था."
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: मुफ्त पान न देने पर युवक ने व्यक्ति के काटे कान और होठ, आरोपी गिरफ्तार
शक के आधार पर गिरफ्तार किए गए रोहित अग्रवाल के कब्जे से 22 हजार 600 यूएसडी और 17200 यूरो मिले हैं. आगे की छानबीन के लिए आरोपी को मय जब्त नकदी के कस्टम विभाग की टीम को सौंप दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

